क्या आप अगले अम्बानी बनना चाहते है? तो शुरू कीजिये खोये का बिज़नेस!

Contact Us

    क्या आप अगले अम्बानी बनना चाहते है? तो शुरू कीजिये खोये का बिज़नेस!

    हम सब जानते है की भारत में करीबन ८० से ९०% मिठाइयाँ खोये से तैयार की जाती है| लोगों को खोये से बनी चीज़ें इतनी भाती हैं की वे आइसक्रीम भी खोये से बनी ही पसंद करते है| इस ही वजह से खोये या मावे की डिमांड बाज़ार में बढ़ती जा रही है, जिस कारण मैन्युअल लेबर की सहायता से १ दिन में ज़्यादा मात्रा में खोया बनाना आसान नहीं है| परन्तु जैसे की हम जानते हैं की विज्ञान हमारी हर तरीके से सहायता करता है, तो इस मामले में कैसे नहीं करेगा?

    टेक्निशनों की मेहनत से बाजार में Khoya making machine आई, जिसने बहुत सारे Dairy Plant Owners की सहायता की|

    जो लोग खोये के बिज़नेस में अपने जलवे दिखाना चाहते है, ये पाया गया है की वे शुरुवात में बहुत ये निश्चित करने में बहुत सारी बाधाओं का सामना करते है, की क्या उन्हें खोये के बिज़नेस में आना चाहिए या फिर Ghee Plant या Milk Processing Plant का शुभारम्भ करके वे ज़्यादा पैसे कमा सकते है|

    See also  Benefits of Skimmed Milk

    क्या आप भी इस चीज़ को सोच कर परेशान हैं?

    यदि आप भी ऐसी किसी उलझन में फसें हैं, तो आपको निम्नलिखित कुछ सवालों का जवाब देना होगा:

    • क्या मार्किट में खोये की डिमांड बढ़ रही है, या फिर डिमांड स्थायी है?

    • खोया बनाने के बाद आप इसे कहाँकहाँ बेचकर मुनाफा कमा सकते हैं?

    • आपके आसपास मिठाई की कितनी दुकानें होंगी?

    • एक दुकान में खोये की खपत कितनी है?

    • आप कितने होलसेलरों और रिटेलरों को खोया बेच सकते है?

    यदि आपके सर्वे के जवाब कुछ मुनाफाजनक आते हैं, तो आपको निश्चित ही खोये का बिज़नेस स्टार्ट करना चाहिए|

    See also  Profitable business opportunities with the high-tech dairy plant equipment

    खोया बनाने के लिए कौनकौन से RAW MATERIALS की जरुरत होती है?

    जहाँ तक RAW MATERIAL की बात हो रही है, तो आपको केवल और केवल दूध ही चाहिए होगा| इस स्थिति में आप अपने आस पास के कस्बे वालों से सम्पर्क कर सकते हैं, जो आपको लगता है की आपको अधिक मात्रा में और कम दाम पर दूध बेच सकते हैं|

    यहाँ यह ध्यान देने जनक बात है की यदि आप फुलक्रीम दूध का उपयोग करेंगे, तो खोया बनने के चांस मैक्सिमम हो जायेंगे| वहीँ अगर दूसरी ओर आप सिर्फ टोंड मिल्क या प्रोसेस्ड मिल्क का इस्तेमाल करेंगे तो ज़्यादा मात्रा में खोया PRODUCE नहीं हो सकेगा|

    See also  What Factors Affect the Competitiveness in Dairy Sector

    आपको किस कीमत पर रॉ मैटेरियल्स मिल सकते हैं?

    सबसे पहले तो यहाँ यह बता देना अनिवार्य होगा की ऐसा बिलकुल नहीं है कि आपको सिर्फ गाय या भैंस के दूध से ही खोया बनाना अनिवार्य है| आप पैकेट वाले दूध से भी हरियाणा में अपने इस बिज़नेस का उद्धघाटन कर सकते हैं|

    • गाय के दूध की कीमत ४० या ५० रु

    • भैंस के दूध की कीमत ५० से ६० रु

    • आपको पैकेट वाला दूध इन्हीं दामों पर मिलता है

    आपको यह बिज़नेस शुरू करने के लिए कितनी मात्रा में जगह चाहिए होगी?

    आपको खोया बिज़नेस को शुरू करने में कितनी मात्रा में लगभग ४५० Sq km जगह चाहिए होगी| उसमें आपको 5×5 जगह Khoya making machine की इंस्टालेशन के लिए रखनी होगी|

    Make An Enquiry